फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime case in jhajjar

ग्राहक बनकर आए और काउंटर से उठा ले गए डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग

Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime case in jhajjar
रुपये से भरा थैला लेकर जाता चोर। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मेन बाजार स्थित रामभगत रामनिवास किरयाना मर्चेंट की दुकान पर ग्राहक बनकर आए तीन शख्स एक लाख 55 हजार रुपयों से भरा थैला उठा लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुकान संचालक महेंद्र बंसल ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान पर बैठे थे। रुपयों से भरा थैला उनके सामने ही काउंटर के नीचे रखा था। इस थैले में एक लाख 55 हजार रुपये थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति दुकान में आया और कुछ खरीदारी करने लगा। तभी उसके दो साथी भी दुकान में आए। थोड़ी ही देर में उन तीनों ने उसे बातों में लगा लिया। इतनी ही देर में उन तीनों में से एक ने चुपके से रुपयों से भरा थैला काउंटर से उठा लिया। इसके बाद वे वहां से चले गए। बंसल ने बताया कि चोरी की इस घटना का पता तब चला जब दुकान के कर्मचारी को बैंक में कैश जमा करवाने के लिए बुलाया तो देखा कि काउंटर में रखा थैला वहां नहीं था। इस पर तुरंत उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी। फुटेज में एक शख्स के हाथों में रुपयों से भरा थैला नजर आया। बंसल ने बताया कि थैले में रुपयों के अलावा बैंक की पासबुक भी थी। इस पर उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने गश्त बढ़ाने की मांग की
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने चोरी की इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि चोरी की इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो व्यापार मंडल कोई सख्त कदम उठाने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed