फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

गुरुग्राम से पीजीआई रोहतक के लिए हायर की कैब, बुपनियां में लूटी

Wed, 24 Jul 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crime
पीजीआई रोहतक जाने के लिए गुरुग्राम से हायर की गई कैब गांव बुपनियां में लूट ली गई। मंगलवार की अलसुबह तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, नूंह निवासी अब्दुल कैब कंपनी में चालक है। सोमवार की देर रात वह गुरुग्राम के सेक्टर-86 के पास था। इसी दौरान रोहतक जाने के लिए उसकी गाड़ी की ऑनलाइन बुकिंग हुई। रात ढाई बजे सेक्टर-86 से कुछ दूरी पर उसे तीन युवक मिले। उक्त युवकों ने अब्दुल को कहा कि पीजीआई रोहतक में उनका कोई रिश्तेदार भर्ती है। मंगलवार की सुबह 03:40 बजे बुपनियां में गोयला चौक पर पहुंचे तो युवकों ने बीड़ी पीने व लघुशंका के बहाने गाड़ी रुकवा ली। अब्दुल गाड़ी में बैठा रहा। तभी तीनों युवकों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला और गोली मारने की धमकी दी। फिर उससे मोबाइल छीन लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद किसी राहगीर के फोन से अब्दुल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

पहले भी होती रही हैं कैब लूट की वारदात
बहादुरगढ़ में कैब लूटने की यह वारदात नई नहीं, इससे पहले भी इलाके में कई वारदात हो चुकी हैं। इसी साल चार अप्रैल को सेक्टर छह से कैब लूटी गई। दो जनवरी की अल सुबह मुंडका से हायर की गई कैब बहादुरगढ़ में पारले फैक्टरी के पास छीन ली गई थी। इस वारदात को हथियार के बल पर दो युवकों ने अंजाम दिया था। इससे पहले 15 दिसंबर 2018 की रात को बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में भी कैब लूटी गई थी। यह कैब दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से बुक कराई गई थी। 23 नवंबर की अल सुबह बहादुरगढ़ के साथ सटे झाड़ोदा में कैब हथियार के बल पर लूटी गई। लुटेरे कैब चालक को बहादुरगढ़ बाईपास पर बंधक बनाकर छोड़ गए थे। अगस्त-2018 में सोलधा के पास भी कैब लूटी गई। वर्ष-2016 में तो कैब के चालक की हत्या ही कर दी गई थी।
विज्ञापन

केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। छीने गए मोबाइल व गाड़ी को ट्रेसिंग पर लगा दिया गया है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, बादली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed