{"_id":"60d5b83dfb25532b876b6b46","slug":"cricketer-mahendra-singh-dhoni-came-to-badli-to-meet-mla-kuldeep-vats","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बेटी जीवा के साथ बादली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, जाना विधायक कुलदीप वत्स का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बेटी जीवा के साथ बादली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, जाना विधायक कुलदीप वत्स का हालचाल
Fri, 25 Jun 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Jun 2021 04:34 PM IST
सार
विधायक कुलदीप वत्स पिछले माह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में 28 दिनों तक इलाज के लिए रहना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने विधायक वत्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप वत्स से मिलने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप वत्स।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को बादली के गांव सुरेहती पहुंचे। उन्होंने विधायक कुलदीप वत्स के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मौके पर गांव के कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने धोनी की झलक पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी ने विधायक वत्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कोरोना काल में किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कुलदीप ने गरीबों को राशन वितरण कर समाज में नया संदेश दिया है। भविष्य में भी इसी प्रकार से सामाजिक कार्यों के लिए उन्होंने विधायक वत्स को प्रेरित किया। धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी थी।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप वत्स पिछले माह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में 28 दिनों तक इलाज के लिए रहना पड़ा। घर पहुंचने पर दोबारा से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो 22 मई को फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर जांच में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। इस पर उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया। ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उनका ऑपरेशन किया गया। करीब दो माह तक बीमारी के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
वत्स के घर धोनी के आने की जानकारी मिलने पर पड़ोस के कई क्रिकेट प्रेमी वत्स के घर के पास पहुंच गए और धोनी की झलक पाने की कोशिश की। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से वत्स को भीड़ से बचाने के लिए युवाओं को दूर रखा गया।