{"_id":"585839df4f1c1b1a56e398cc","slug":"created-a-stir-in-raids-shoppers-jhajjar-news-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
खाद्य पदार्थों में मिलावट और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ सोमवार को अलग-अलग विभागों की दो टीमों ने शहर में मिठाई और दवा की दुकानों पर छापामारी की। मिठाइयों के छह सैंपल लिए गए। वहीं दवा की 11 दुकानें खंगाली गई। एक-दो जगहों से नशीली दवाओं को कब्जे में लिया गया। विक्रेताओं से इनका रिकार्ड तलब किया गया है। यदि उसमें गड़बड़ी मिलती है तो फिर कार्रवाई होगी। इस मुहिम से दवा विक्रेताओं और खाने-पीने का सामान बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
मिठाई की छह दुकानों में मारे गए छापे
दरअसल, काफी दिनों से मिठाइयों की दुकानों पर मिलावटखोरी और दवाइयों की दुकानों की आड़ में नशे के कारोबार की शिकायतें संबंधित विभाग और प्रशासन के पास पहुंच रही थी। ऐसे में सोमवार को दो अलग-अलग टीमेें गठित की गई। इन दोनों टीमों ने बहादुरगढ़ पहुंचकर कार्रवाई की। फूड सेफ्टी आफिसर डा. महाबीर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. महेश और एसडीएम कार्यालय से एक अधिकारी की टीम सोमवार को एक के बाद एक करके शहर की छह मिठाइयों की दुकानों पर पहुंची। लाइन पार क्षेत्र में दो और रोहतक रोड़ पर स्टैंडर्ड व बीकानेर स्वीट्स के अलावा दो और दुकानों से सैंपल लिए। कुल मिलाकर छह दुकानों से प्रति से एक सैंपल लिया गया। इनको जांच के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट में सैंपल फेल मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
नशीली दवाएं पकड़ी, रिकार्ड भी खंगाला
ड्रंग कंट्रोल अधिकारी डॉ. संदीप हुड्डा की अगुआई में एक टीम सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंची और एक-एक करके 11 दुकानों का रिकार्ड खंगाला। एक-दो दुकानों से टीम ने नशे की दवाएं कब्जे में ली हैं। हालांकि इन दवाओं को मेडिकल स्टोर पर रखने और बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मगर इनका पूरा बिल होना चाहिए और डाक्टर की सलाह पर ही इनको बेचा जा सकता है। दवाइयों को कब्जे में लेकर दवा नियंत्रण विभाग की टीम ने संबंधित विक्रेताओं से इनके बिल तलब किए हैं। सीनियर अधिकारी डॉ. राकेश दहिया ने बताया कि प्रशासन और विभाग के पास शिकायतें आने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। इस तरह की मुहिम निरंतर जारी रहेगी। नशे की दवाओं का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। शिकायतें मिल रही है कि कुछ विक्रेता दिल्ली से इन दवाइयों को लाकर अवैध रूप से और बड़ी मात्रा में बेच रहें हैं।