{"_id":"6903cbd268830f0fd505497c","slug":"cows-were-worshipped-at-shri-krishna-gaushala-on-gopashtami-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127784-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण गोशाला में हुई गोवंश की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण गोशाला में हुई गोवंश की पूजा
Fri, 31 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
30jjrp02- गोपाष्टमी पर गोशाला में गाय की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
- फोटो : संगठन
झज्जर। गोपाष्टमी का पावन पर्व वीरवार को जिले की गोशालाओं में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने गोमाता का पूजन कर आरती उतारी। भक्तों ने गोमाता की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने गोमाता को वस्त्र, चुनरी अर्पित की और हरा चारा, गुड़, गेहूं, रोटी तथा खीर का भोग लगाया।
वहीं गोशालाओं में सुबह से ही मेले सा माहौल रहा। इस अवसर पर प्राचीन श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल व भक्तों ने गायों को के पैर पैर धोकर हरा चारा खिलाया और माला पहनाकर पूजा-अर्चना की।
भक्तों ने कहा कि यह पर्व गायों की पूजा और गोसेवा को समर्पित है। इस दिन गाय और बछड़ों की विधिवत पूजा की जाती है और गोसेवा का विशेष महत्व होता है। गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
विज्ञापन
मान्यता है कि इस दिन गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।