फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Court Sends 11th Accused in Infant Trafficking Case to Jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिशु तस्करी के 11वें आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा

Thu, 16 Apr 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Court Sends 11th Accused in Infant Trafficking Case to Jail
बहादुरगढ़। शिशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब की रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

अभी मुख्य सरगना पंजाब निवासी लाडी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार पंजाब में दबिश दे रही है लेकिन वह अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए 50 से अधिक बच्चों को बेचा गया है। पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फिलहाल पुलिस सीधे मुख्य आरोपी तक पहुंचने से पहले उससे जुड़े दलालों और बिचौलियों पर कार्रवाई कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को पंजाब के विभिन्न इलाकों में भेजा गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। थाना शहर प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि मामले में 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed