{"_id":"6726fb21d4af2d51cd0c3924","slug":"couple-died-in-fire-in-house-in-chhotu-ram-nagar-bahadurgarh-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में एक मकान में आग लगने से दंपती की मौत, मृतक के भाई का बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में एक मकान में आग लगने से दंपती की मौत, मृतक के भाई का बेटा गंभीर
Sun, 03 Nov 2024 09:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:55 AM IST
सार
निशा और सिंटू की शादी दो वर्ष पहले हुई थे और वह गर्भवती थी। लोगों ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद निशा को डिलिवरी होनी थी। घटना के बाद से परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घर पहुंचे।
विज्ञापन
मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां पर बने एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई का एक बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना लाइन पार थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कमरे से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सिंटू (25) और उनकी पत्नी निशा (22) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के नालंदा के रहने वाले थे और यहां पर छोटूराम नगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। सुबह के समय जैसे ही लोगों को घटना का पता लगा तो घर के बाहर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि निशा और सिंटू की शादी दो वर्ष पहले हुई थे और वह गर्भवती थी। लोगों ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद निशा को डिलिवरी होनी थी। घटना के बाद से परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घर पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन