फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Couple assaulted, case against five including two women

Jhajjar-Bahadurgarh News: दंपती के साथ मारपीट, दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ केस

Sat, 17 Feb 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted, case against five including two women
झज्जर। खेडी सुलतानपुर गांव में दंपती के साथ मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेड़ी सुलतानपुर निवासी पवन कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 13 फरवरी को वह अपने काम पर जाने के लिए तैयार हो रहा था और उसकी पत्नी सुमनबाला खाना बना रही थी। तभी गांव निवासी बबली, कोमल उसकी पत्नी को गाली देकर गली में खींच लाई और मारपीट शुरू कर दी। वह झगड़े का शोर सुनकर बाहर आया तो उसके साथ खजान उसका पुत्र रोहित फौजी ने लड़ाई-झगड़ा किया और मारपीट की। आरोपियों ने जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बोला कि वे अपना कुड़ा-कर्कट व गोबर उसके घर के सामने ही डालेंगी। कुछ देर बाद वहां पर अजय फौजी आया और कहने लगा कि बबली पंचायत की सदस्य है। वह उसका कुछ नहीं होने देगा। पुलिस ने शिकायत पर बबली, कोमल, खजान सिंह, रोहित फौज व अजय फौजी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed