{"_id":"66a82c494d0871293f0af689","slug":"councilors-union-demonstrated-regarding-demands-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108909-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्षद संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्षद संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के नगर पार्षदों ने सरकार से सांसदों की तर्ज पर डेवलपमेंट फंड देने की मांग की है। पार्षदों ने 25 लाख रुपये सालाना विकास निधि देने की मांग को लेकर बहादुरगढ़ पार्षद संघ ने नगर परिषद कार्यालय में पार्षद एकता जिंदाबाद के नारे लगाएं और अपनी कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले पार्षद और वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा शामिल रहे। नगर पार्षद संदीप दहिया, बिजेंद्र दलाल व पार्षद प्रतिनिधि योगेश धनखड़ का कहना है कि कई बार उनके वार्ड में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि कोई विकास कार्य मौके पर ही करवाना जरूरी होता है। मगर टेंडर प्रक्रिया जटिल होने के कारण ऐसे विकास कार्य करवाने में काफी समय लग जाता है। जिससे लोगों में रोष उत्पन्न होता है। इसलिए नगर पार्षदों ने सांसदों की तर्ज पर डेवलपमेंट फंड देने की मांग सरकार से की है। पार्षदों ने 25 लाख रुपये सालाना विकास निधि देने, पार्षदों का टोल टैक्स फ्री करने, पार्षद और उनके आश्रित परिजनों को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने, 25 हजार रुपये महीना मानदेय देन के साथ-साथ पेंशन देने की मांग भी की है। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले पार्षद और भाजपा से ही नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा भी शामिल रहे। बहादुरगढ़ में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े पार्षद अपनी मांगों को लेकर एकजुट दिखाई दिए। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार पार्षदों की मांगों की तरफ कितना ध्यान देती है।