फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Councilor's son and traffic station in-charge got entangled, created ruckus over son's assault

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्षद का बेटा और यातायात थाना प्रभारी उलझे, बेटे से मारपीट पर हंगामा किया

Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Councilor's son and traffic station in-charge got entangled, created ruckus over son's assault
बहादुरगढ़। यातायात थाना प्रभारी और नगर पार्षद का बेटा वीरवार को आपस में उलझ गए। इस दौरान वार्ड 27 के पार्षद कुलदीप राठी ने यातायात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पर बेटे नीरज की बेवजह पिटाई का आरोप लगाया है, वहीं यातायात प्रभारी ने पार्षद पुत्र पर जांच के दौरान गाड़ी नहीं रोकने की बात कही है। मामला वीरवार शाम सेक्टर-6 में स्थित यातायात थाने के पास का है। मामले में शहर के सभी पार्षद एकजुट हुए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद और प्रतिनिधियों ने वीरवार रात को घटना को लेकर सेक्टर-6 थाने में जाकर रोष जताया। पार्षद कुलदीप राठी ने बताया कि उनका बेटा नीरज वीरवार की शाम को सेक्टर-6 में यातायात थाने के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी रुकवाई गई और 10 हजार रुपये का चालान कर दिया गया। इस दौरान नीरज के साथ मारपीट भी की गई। किसी राहगीर ने वीडियो बनाई है। पिटाई के बाद नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर वह अस्पताल में पहुंचे। घटना को लेकर सेक्टर-6 थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए सभी पार्षद सेक्टर-6 थाने में पहुंचे। इस दौरान पार्षदों ने पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पर गंभीर आरोप लगाए। कुलदीप राठी ने कहा कि उनके बेटे को जांच के नाम पर रोककर पीटा गया। 10 हजार रुपये का चालान भी कर दिया गया। मौके पर मौजूद पार्षदों ने कहा कि काली जाली को फिल्म बताकर चालान कर दिया गया। कार्रवाई के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। देर रात तक मामला गर्माया रहा। केस दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वर्जन...
सेक्टर-6 में डीएवी स्कूल के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक युवक को गाड़ी को रोकने का इशारा किया, मगर वह गाड़ी तेज गति में बढ़ाकर पुलिस की तरफ चला दी। गाड़ी पर काली फिल्म लगी थी। बाद में युवक की गाड़ी का पीछा किया गया। करीब 15 मिनट तक युवक पूरे सेक्टर-6 के चक्कर लगवाता रहा। आखिर में उसे सेक्टर-6 में स्थित यातायात थाना के पास पकड़ा गया। युवक की कार का 10 हजार का चालान किया गया है। पिटाई की बात बिल्कुल गलत है। युवक को पुलिस की गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, प्रभारी, यातायात थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed