{"_id":"6585e0ba0b690bb5280eaeb7","slug":"corridor-will-soon-be-built-between-chamber-and-court-complex-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4400-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंबर व कोर्ट कांप्लेक्स के बीच जल्द बनेगा कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंबर व कोर्ट कांप्लेक्स के बीच जल्द बनेगा कॉरिडोर
Sat, 23 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
एसडीजेएम वर्षा शर्मा और एसडीएम राहुल मोदी के साथ प्रधान सत्यवान राठी।
बहादुरगढ़। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी(एसडीजेएम) वर्षा शर्मा और एसडीएम राहुल मोदी ने बार के प्रधान सत्यवान राठी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बार कांप्लेक्स का निरीक्षण किया।
प्रधान सत्यवान राठी व अन्य वकीलों ने बार कांप्लेक्स की सभी समस्याएं बताई। प्रधान ने बताया कि चैंबर व कोर्ट कांप्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी के लिए जल्द ही कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है। ऐसे में एसडीजेएम वर्षा शर्मा ने जल्द ही काम शुरू करने के आदेश दिए। बार कांप्लेक्स में पार्किंग की समस्या के साथ-साथ पार्क व साफ-सफाई की समस्या बताई और पूरे भवन का निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। रात के समय बिजली सप्लाई न होने की समस्या भी रखी गई। ऐसे में एसडीजेएम वर्षा शर्मा और एसडीएम राहुल मोदी ने इन सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बार के सचिव राजदीप छिल्लर, उपप्रधान संदीप कौशिक, कोषाध्यक्ष रणजीत राठी, सह सचिव सौरभ शर्मा, उमेद दहिया, बलबीर सिंह, चांद जून, अनिल दलाल, तरूण राठी, संजीव राठी, सुनील पसरीजा, वरुण देशवाल, संदीप कुमार, हुकम राठी, अमित छिकारा, मोहित देशवाल, इंदू राठी, वर्षा कनौजिया, नसीब राणा, मंजीत कादियान समेत अन्य वकील मौजूद थे।