फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona vaccination, sp, police man

टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, एसपी ने लगवाया पहला टीका

Sun, 11 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination, sp, police man
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा कर शिविर का शुभारंभ करते एसपी राजेश दुग्गल। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर की पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने कोरोना बचाव के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर को शुभारंभ करते हुए शिविर में पहला टीका लगवाया। रविवार को आयोजित हुए शिविर में दो डीएसपी व करीब 300 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को टीके लगाए गए हैं। जबकि 70 फीसदी पुलिस कर्मचारियों को पहले ही टीके लगाए जा चुके हैं। जिन कर्मचारियों को टीके लगाए हुए 28 दिन का समय बीत चुका है उन कर्मचारियों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। पुलिस लाइन में शुरू हुआ टीकाकरण शिविर 4 दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने पहला टीका लगवाकर जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दिए संदेश में एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। मौजूदा समय में जिला पुलिस लाइन के अंदर करीब 400 पुलिसकर्मियों के परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों में कई ऐसे भी पुलिसकर्मियों के परिवार है, जिनके साथ उनके बुजुर्ग माता-पिता भी रहते हैं। इसी के चलते पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगवाने का कार्यक्रम रखते हुए अभियान चलाया गया है। इस अवसर पर एएसपी बेरी विक्रांत भूषण, सीएमओ डॉ. संजय दहिया, डॉक्टर विकास, डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, डीएसपी झज्जर नरेश कुमार, डीएसपी बादली अशोक कुमार, पुलिस लाइन प्रबंधक निरीक्षक सुखबीर सिंह, महिला थाना प्रबंधक झज्जर निरीक्षक कविता, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संतोष तिवारी, पुलिस लाइन डिस्पेंसरी के प्रभारी फार्मासिस्ट संजीव कुमार, टीएसआई सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed