फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona vaccination, 101 years old man take vaccine

101 साल के बुजुर्ग ने लगवाई वैक्सीन, दूसरों को किया प्रेरित

Sun, 11 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination, 101 years old man take vaccine
मेहंदीपुर डाबोदा कलां में कोरोना वैक्सीन लगवाते 101 वर्षीय नत्थू सिंह। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोविड टीका महोत्सव के दौरान रविवार को गांव मेहंदीपुर डाबोदा कलां की सामान्य चौपाल में डाक्टर की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने वैक्सीन लगाई। इस दौरान ग्रामीणों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान कुल 62 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई। गांव के 101 साल के बुजुर्ग नत्थू सिंह ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई और अन्य लोगों को भी वैैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यवाहक सरपंच शीशपाल, राजू प्रधान के अलावा अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजू प्रधान ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक वैक्सीनेशन अभियान चलाया। इसमें 45 साल व उससे अधिक आयु के 62 पुरुष-महिलाओं ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, एएनएम, आशा वर्कर भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान राजू प्रधान ने कहा कि वैक्सीन लगाने के दौरान किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखने से ही टीके के प्रति भरोसा बढ़ाया जा सकता है। वैक्सीन लगवाने को लेकर हम सभी को जागरूकता की अलख जगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों की टीके से जुड़ी सारी शंकाओं को दूर करना होगा। बता दें कि 11 से लेकर 14 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-टीका महोत्सव शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसमें 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed