फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, two dead, 32 positive cases found

फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 32 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

Fri, 11 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona, two dead, 32 positive cases found
झज्जर। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मध्य मई तक कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैला था। इसके बाद मई के अंतिम व जून के प्रथम सप्ताह में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे आ गया था। मंगलवार को तो जिले में मात्र 12 नए कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन बुधवार से एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले में 23 व वीरवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण लोगों की तरफ से कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही हो सकती है। लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद शहर हो या गांव हर तरफ लापरवाही बढ़ी है। लोग न तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। सैनिटाइजर तो सरकारी कार्यालयों को छोड़कर कहीं दिखाई ही नहीं देता। जिले में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18717 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18322 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 46 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं जबकि 32 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 75 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं। अब जिले में 99 कोरोना के सक्रिय केस रह गए हैं। 24 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 296
कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या चाहे घटी हो या बढ़ी हो, लेकिन कोरोना संक्रमण से मौत पर ब्रेक नहीं लग रहा है। कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत निरंतर होती जा रही है। वीरवार को भी दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 296 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं और नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 97.9 फीसदी पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे कोरोना को लेकर बचाव के लिए पूरे प्रयास करें। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
- श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed