{"_id":"5f91dba48ebc3e9b7f06fd4c","slug":"corona-s-recovery-rate-reached-91-percent-2885-patients-recovered-jhjhar-news-rtk5796263105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत पहुंचा, 2885 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत पहुंचा, 2885 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव की दिशा में झज्जर जिला प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा हुआ है। अभियान के तहत लोगों को कोरोना के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन के इन्हीं प्रयासों की बदौलत जहां संक्रमण लगातार कम हो रहा है, वहीं मरीजों के ठीक होने से रिकवरी रेट भी काफी अच्छा हो गया है। अब फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है जोकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से काफी सही है। जिले में फिलहाल 3100 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें से 2885 ठीक हो चुके हैं। अभी 249 एक्टिव मरीज हैं। जबकि कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
रिकवरी रेट में सुधार का श्रेय जिला वासियों को
जिले में रिकवरी रेट में निरंतर हो रहे सुधार का श्रेय जिलावासियों, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की संयुक्त कार्य नीति को देते हुए उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि भले ही झज्जर जिला का रिकवरी रेट अच्छा हो गया है लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा पूर्ण रूप से टला नहीं है इसलिए सभी को कोविड प्रोटोकोल का पालन जारी रखते हुए सतर्कता व सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग घर से निकलते ही फेस मास्क का प्रयोग करें, एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी रखें और कहीं भी अनावश्यक रूप से वस्तुओं को हाथ लगाने से बचें।
ज्यादातर मरीजों में नहीं बीमारी के लक्ष्ण
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने कहा कि ज्यादातर मरीज एसिम्टोमैटिक हैं अर्थात जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जिन लोगों के घरों में आइसोलेशन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है उनके लिए जिला प्रशासन ने सेल्फ पेड तथा गवर्नमेंट पेड आइसोलेशन सुविधाओं की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित तौर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है।