{"_id":"5e8f56b28ebc3e774e112ceb","slug":"corona-positive-nurse-found-corona-positive-alert-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk550190882","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव केस मिलते ही प्रशासन हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव केस मिलते ही प्रशासन हुआ अलर्ट
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के जटवाड़ा मोहल्ला में सैनिटाइजेशन करवाते पार्षद गुरदेव राठी।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। धर्मपुरा निवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला की बेटी व मायके पक्ष के पांच परिजनों समेत छह लोगों को जांच और आइसोलेट करने के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उनके घर के बाहर आइसोलेशन का पोस्टर लगा दिया गया है। धर्मपुरा और जटवाड़ा मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, दोनों कॉलोनियों को सैनिटाइज किया गया। पूरे धर्मपुरा को सील कर दिया गया।
धर्मपुरा और उसके साथ लगते जटवाड़ा मोहल्ला में नगर परिषद की कई टीमों ने एंटी वायरस केमिकल से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। वार्ड पार्षद गुरदेव राठी ने खुद गली-गली जाकर नगर परिषद कर्मचारियों से सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। स्वास्थ्य विभाग का एक बड़ा दस्ता पूरे धर्मपुरा और जटवाड़ा मोहल्ला में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच में जुट गया। दो-दो, तीन-तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की। एक मेडिकल ऑफिसर की देखरेख में काम कर रहे इस दस्ते में 23 आशा वर्कर्स, चार एएनएम और एक हैल्थ सुपरवाइजर शामिल हैं।
एसडीएम तरुण पावरिया और डीएसपी अजायब सिंह स्वास्थ्य कर्मियों और पुंलिस बल के साथ धर्मपुरा पहुंचे और कॉलोनी को सील करने के आदेश दिए। पुराना नजफगढ़ रोड, नया नजफगढ़ रोड, में बाजार और दिल्ली रोड पर खुफने वाली धर्मपुरा की सभी गलियों के बाहर सीलिंग के बोर्ड लगा दिए गए और पुलिस तैनात कर दी गई। अब इस कॉलोनी के किसी भी व्यक्ति के कॉलोनी से बाहर जाने और किसी भी बाहरी व्यक्ति के धर्मपुरा में आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
इस महिला के स्वास्थ्य की जांच दिल्ली में हुई है। जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार का कहना है कि जनता को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। सभी लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन करें और कोरोना से बचाव के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार चलें।