फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

झज्जर शहर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, बैंक कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 14 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना पॉजिटिव के घर पर पोस्टर चश्पाकरती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jhjhar
जिले में रविवार को छह लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चार बहादुरगढ़ और दो के झज्जर में मिले हैं। शहर के सिलानी गेट क्षेत्र में रहने वाला एक बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह हर रोज सोनीपत से आवागमन करता था। बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार के लोगों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिए गए हैं। वहीं परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके घर पर पोस्टर भी चश्पा कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर झज्जर के जाहिदपुर गांव का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह गुरुग्राम पुलिस में कार्यरत जवान की गाड़ी में बैठ कर गया था। जिसकी वजह से वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जबकि उनके परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। जिला में फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। इनमें 105 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 27 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

- सोनीपत व गुरूग्राम के रास्ते आया संक्रमण
जिला में इस बार दिल्ली की बजाए सोनीपत व गुरुग्राम के रास्ते झज्जर में प्रवेश किया है। इससे पहले कोरोना संक्रमण झज्जर में दिल्ली के रास्ते आया था। काफी समय से झज्जर शहर कोरोना मुक्त हो गया था। लेकिन एक बार फिर से सोनीपत में कार्यरत बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उक्त कर्मचारी के परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया है। परिवार के लोगों को 27 जून तक होम क्वारेंटीन किया है। जबकि परिवार को लोग फिलहाल तक ठीक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- 4952 लोगों को लिए गए हैं सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिलहाल तक 4952 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन में से 4692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं 132 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिला के 105 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 27 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में छह और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिनमें चार बहादुरगढ़ और दो झज्जर जिले से हैं। शहर में सिलानी गेट झज्जर का रहने वाला एक व्यक्ति जो कि सोनीपत बैंक में कार्यरत है, रोजाना सोनीपत आता जाता था। वहीं एक केस जाहिदपुर का रहने वाला है, जाहिदपुर के रहने वाले व्यक्ति गुरुग्राम पुलिस के पॉजिटिव केस के संपर्क में आया था। कुछ दिन पहले, उपरोक्त पुलिस कर्मी के साथ उसकी गाड़ी में सफर किया था।
- डॉ. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed