{"_id":"5f762e468ebc3e9b7c13b03e","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5762619142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 35 नए पाजिटिव केस आए तो 52 ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 35 नए पाजिटिव केस आए तो 52 ठीक भी हुए
विज्ञापन
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमित केसों में लगातार सुधार हो रहा है। वीरवार को जिले के 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहले से संक्रमित 52 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह वीरवार को जिले में एक्टिव केस बढ़कर 237 हो गए। सिविल सर्जन डा. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कन्फर्म केस 2524 हो गए हैं और इनमें से 2262 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 25 की मौत हो चुकी है। वीरवार को भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
यहां मिले नए पॉजिटिव केस
वीरवार को संक्रमित मिले लोगों में बहादुरगढ़ के सेक्टर-6, ओमेक्स ग्लेरिया, आठ बिसवा जटवाड़ा मोहल्ला, गली नंबर एक दयानंद नगर, गली नंबर तीन अग्रवाल कॉलोनी, गली नंबर एक आदर्श नगर, पालिका कॉलोनी, फे्रंडस कॉलोनी लाइनपार, शंकर गार्डन, सेक्टर-7, सेक्टर-2, 22 फुटा रोड अशोक कॉलोनी, कबीर बस्ती, गांव जाखौदा, बुपनियां, डाबौदा खुर्द व आसौदा टोडराण के अलावा झज्जर के गांव गोच्छी, भदानी, गांगटान, बहू, खुड्डन, झाड़ली, ढाकला, दुजाना, भागलपुरी व बेरी गेट के लोग संक्रमित हुए हैं।
झज्जर जिले में कोरोना जांच के लिए वीरवार तक कुल 83101 सैंपल लिए गए। जिनमें से 2537 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 78236 सैंपल की निगेटिव आई। 2524 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। 2328 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1060 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1464 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 237 केस एक्टिव हैं और 2262 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 25 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 76 लोग फिलहाल अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 161 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3 फीसदी और रिकवरी रेट 89.6 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 7550 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 130822 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8415 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8360 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 55 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 1335 कनटेंमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 622 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 713 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 275 और ग्रामीण क्षेत्र में 347 कनटेंमेंट जोन हैं।