फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

लि में 6 मिले पाजिटिव, 6 किए डिस्चार्ज

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में वीरवार को 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि 6 ही लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 90.0 प्रतिशत रहा। वीरवार के 6 केस मिलाकर अब जिले में 1027 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 924 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 14 की मौत हो चुकी है और अब 89 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

इन छह की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
वीरवार को संक्रमित मिले 6 लोगों में तीन बहादुरगढ़ शहर से हैं। निजी क्षेत्र में कर्मचारी सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के 33 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। टीचर कालोनी की गली नंबर-8 के निवासी 27 वर्षीय फैक्टरी वर्कर और नई बस्ती की गली नंबर-4 के निवासी 26 वर्षीय युवक को एसडीएच बहादुरगढ़ में दाखिल किया गया है। उधर, गांव कुकड़ोला के 71 वर्षीय सेवा मुक्त सैनिक गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वंडर सीमेंट झांसवा में ड्राइवर 20 वर्षीय युवक और इसी कारखाने के 24 वर्षीय श्रमिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

इन छह लोगों को किया डिस्चार्ज
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर गांव लोवा कलां की 66 वर्षीय महिला को जीवन ज्योति अस्पताल बहादुरगढ़ से, सुभाषनगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग व विकासनगर के 20 वर्षीय युवक को पीडीएम अस्पताल से, काठमंडी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति को महाराजा अग्रसेन अस्पताल दिल्ली से और सेक्टर-2 बहादुरगढ़ के 54 वर्षीय व्यक्ति व गांव सफीपुर के 30 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

41625 लोगों की हो चुकी जांच
जिले में वीरवार तक 41625 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 956 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 39717 की निगेटिव आई। जबकि 952 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 1027 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 559 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 468 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 89 एक्टिव पेशेंट हैं और 924 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 14 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 56 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 33 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.3 फीसदी और रिकवरी रेट 90.0 फीसदी रहा। वीरवार तक जिले के कुल 104557 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7586 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7502 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 84 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। वीरवार को जिले में टेस्टिंग रेशियो 3782 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed