{"_id":"5f256da98ebc3e63ca4da7ec","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5667712135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच और लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच और लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि पहले से संक्रमित 10 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। शनिवार तक झज्जर जिले में कुल 823 लोगों को संक्रमण हो चुका है। इनमें से 729 स्वस्थ हो गए। दस की मौत हो चुकी है और अब 84 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
जिले में शनिवार तक 29545 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 798 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 27670 की निगेटिव आई। जबकि 1077 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 823 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 450 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 373 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 84 एक्टिव पेशेंट हैं और 729 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 48 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 36 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। शनिवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.7 फीसदी और रिकवरी रेट 88.6 फीसदी रहा। शनिवार तक जिले के कुल 91844 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7282 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7056 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 226 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं।
शनिवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 2684 व्यक्ति प्रति लाख रहा। अब तक जिले के 17109 लोग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का एप आरोग्य सेतु अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर चुके हैं। शनिवार को संक्रमित मिले 5 लोगों में चार झज्जर से और एक बहादुरगढ़ से है। सुभाषनगर लाइनपार के 45 वर्षीय संक्रमित दुकानदार को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है। एसपी माजरा के 34 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को, गांव कुतानी की 40 वर्षीय गृहिणी व गांव गोरिया के 26 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गांव बाकरा के 24 वर्षीय छात्र को मेट्रो अस्पताल गुरुग्राम में दाखिल किया गया है।