फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ में एक परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
---फोटो 10 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़। - फोटो : Bahadurgarh
जिले से कोरोना जांच के लैब भेजे गए नमूनों में से 11 की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। जिनमें सात की गिनती जिले में की गई है। ये सातों संक्रमित शहर निवासी एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिवार के चार लोगों को संक्रमण होने की रिपोर्ट 11 जून को आई थी। उससे पहले परिवार का केवल एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था।
विज्ञापन

शहर के लाइन पार क्षेत्र की कॉलोनी शंकर गार्डन निवासी इस परिवार के सात सदस्यों के संक्रमित होने के बाद जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 126 हो गई है। शनिवार को संक्रमित साबित हुए सभी सातों लोगों को उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है। इन सातों ने अपनी कोरोना जांच के लिए 11 जून को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में सैंपल दिए थे, जिनकी 13 जून को रिपोर्ट आई। इससे पहले पॉजिटिव हुए इस परिवार के चार लोगों ने 9 जून को टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट 11 जून को आई थी। परिवार के संक्रमित सदस्यों में 4, 7, 7, 9 व 13 साल उम्र के पांच बच्चे और करीब 60 साल का एक व्यक्ति भी शामिल है। सबसे पहले उस परिवार का सदस्य बैंक कर्मचारी पॉजिटिव हुआ था। वह रोहतक जिला के सांपला स्थित एक बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन

पूरा शंकर गार्डन कंटेनमेंट एरिया घोषित
सीएमओ डा. रणदीप पूनिया ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। इसी का परिणाम है कि एक परिवार में एक संक्रमित व्यक्ति की वजह से परिवार के सभी 12 लोग चपेट में आ गए। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने शंकर गार्डन कॉलोनी और सोलधा गांव की भाईयों वाली गली को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। इस नियम के तहत एन दोनों क्षेत्रों से लोगों का बाहर जाना और इन क्षेत्रों में आना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

162 की रिपोर्ट आनी बाकी
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार तक जिले से 4927 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 147 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 4618 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 162 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। फिलहाल जिले के 26 एक्टिव केस हैं। अब तक 107 लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 26 में से 9 पेशेंट फिलहाल पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 17 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 100 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार को 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट 79.4 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 448 रहा। कुल 2186 लोगों की रैंडम सैंपलिंग हो चुकी है। जिले के 52565 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5041 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4585 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं। जबकि 456 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed