{"_id":"5ee26c478ebc3e42c13f90d9","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5590260189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के पांच और लोगों को कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के पांच और लोगों को कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
---फोटो 9 : कान्टेंमेंट एरिया में सैनिटाइजर का छ़िड़काव करते नगर परिषद के कर्मचारी।
- फोटो : Bahadurgarh
क्षेत्र के पांच और लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया। इनमें चार शहर के लाइनपार क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिजन हैं और एक नूना माजरा गांव की निवासी महिला है। वह दिल्ली में हेल्थ वर्कर हैं। लाइन पार क्षेत्र के निवासी पहले से संक्रमित व्यक्ति के चारों परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में गिनती की है। इस तरह जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या अब 116 हो गई है। इनमें 99 ठीक हो चुके हैं और 17 लोग उपचाराधीन हैं। वीरवार को संक्रमित पाए गए एक परिवार के चारों सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
गांव नूना माजरा की संक्रमित पाई गई करीब 45 वर्षीय महिला दिल्ली के एक सरकारी पॉलिक्लीनिक में एएनएम कार्यरत हैं। उनका कोरोना टेस्ट दिल्ली में हुआ। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल से रेफर कर उन्हें एम्स बाढ़सा में भर्ती कराया गया है। उधर, एक निजी अस्पताल के माध्यम से कराए गए टेस्ट से दिल्ली की एक निजी लैब द्वारा पॉजिटिव ठहराए गए शंकर गार्डन निवासी पूर्व सैनिक की दूसरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दूसरा टेस्ट नागरिक अस्पताल द्वारा कराया गया है।
सेक्टर-6 निवासी महिला की कोरोना से नहीं हुई मौत
बुधवार को सेक्टर-6 निवासी जिस महिला की मौत हो गई थी, उनके शव का कोरोना टेस्ट किया गया। पीजीआई रोहतक से वीरवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। घर में अचानक तबीयत खराब होने पर उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। इसलिए शव का कोरोना टेस्ट किया गया। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि महिला की मौत कोरोना से नहीं हुई। मृतका के परिजन कहेंगे तो मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
52315 की हुई स्क्रीनिंग
सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि वीरवार तक जिले से 4738 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें से 131 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 4545 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 57 नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल जिले के 17 एक्टिव केस हैं। अब तक 106 को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। कुल एक्टिव 17 में से 10 पेशेंट फिलहाल पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 7 अपने घरों में ही आइसोलेट रखे गए हैं। कुल 99 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी और रिकवरी रेट फिलहाल 85.3 फीसदी है। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 430 है। कंटेनमेंट जोन की 117 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। कुल 2137 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। जिले के 52315 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।