फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona infection fails rapidly in rural area, 179 cases out of 290 due to villagers

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फेल रहा कोरोना संक्रमण, 290 में से 179 केस गांवों से

Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Corona infection fails rapidly in rural area, 179 cases out of 290 due to villagers
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण के सोमवार को अब तक के सबसे अधिक 290 केस मिले हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार 290 में से 179 मरीज विभिन्न गांवों के हैं। जबकि 121 संक्रमित झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी शहरी क्षेत्र के हैं। सोमवार को 237 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। आठ लोगों की मौत हुई है जिनका कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि विभाग ने दो लोगों की मौत रिकार्ड में दर्शाई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 119 हो गया है।
विज्ञापन

आठ शवों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया अंतिम संस्कार
नगर परिषद के कर्मचारियों ने कोरोना से मरने वाले 2 लोगों के शवों का झज्जर और छह का बहादुरगढ़ की श्मशान भूमि में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि वे लोग अलग हैं, जिनका ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया जाता है। जिले में 1007 सक्रिय केस हो गए हैं। इन में से 93 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकि 904 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखते हुए इलाज दिया जा रहा है। जिले में अब तक 10616 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9490 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है।
विज्ञापन

2360 को रिपोर्ट आने का इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 3,85,508 लोगों के सेंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,66,991 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 2360 लोगों को उनकी कोरोना की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिकवरी रेट 89.4 प्रतिशत है। जबकि पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 3.69 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत झज्जर व बहादुरगढ़ में नगर परिषद की तरफ से कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से लोगों को आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते अब युवाओं को भी टीके लगाए जा रहे हैं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed