फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona death in jhajjar distrcit

कोरोना संक्रमण का गिरा ग्राफ, दो दिन बाद 300 से कम मिले संक्रमित, सात लोगों की मौत

Mon, 17 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona death in jhajjar distrcit
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही है। सोमवार को जिले में 288 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं संक्रमण के चलते 7 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दूसरी तरफ 134 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया और 1271 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रशासन भी अपनी तरफ से पूरी कवायद कर रहा है। प्रशासन की तरफ से गांवों में सर्वे का कार्य शुरू करवाया जा चुका है। इसके अलावा गांवों में होम आइसोलेशन सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। इन आइसोलेशन सेंटर में उन मरीजों को रखा जाएगा जिनके घर पर जगह की कमी है। सोमवार को कोरोना का ग्राफ नीचे रहा। दो दिन बाद यह 300 से नीचे आया है। जबकि शनिवार को अब तक के सबसे अधिक 502 संक्रमित मिले थे। जिले में रविवार को 425 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। वहीं जिले में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। सोमवार को सात लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। अब जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 170 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम तक जिले में कुल 15563 कोरोना के मरीज मिले हैं, उनमें से 13988 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 338 मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल 1405 सक्रिय केस हैं। इनमें से 134 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं 1271 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीकाकरण प्रक्रिया निरंतर जारी
इसके अलावा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। अब तक जिले में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु सहित 18 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 1,82,301 डोज टीकाकरण के रूप में दी गई हैं।
- 480 अस्पतालों में भर्ती
जिले में एनएसीआर क्षेत्र के अलावा दूसरे राज्यों के मरीज भी भर्ती किए गए हैं। फिलहाल 480 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के 228 व शहरी क्षेत्र के 198 मरीज शामिल हैं, जबकि 54 मरीज हरियाणा से बाहर दूसरे राज्य के झज्जर जिले के अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। जिले में सोमवार को 339 लोगों ने ऑक्सीजन के लिए डिमांड की जिसमें से 152 लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए। जबकि 176 लोगों को होम आइसोलेशन में सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। 11 लोगों को फिलहाल तक ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जानी बाकी थी। वहीं बेड की स्थिति को देखा जाए तो जिले में 1361 बेड हैं। इनमें से 480 पर मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 881 बेड फिलहाल भी खाली हैं।
15 दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
13 मई 418
14 मई 258
15 मई 502
16 मई 425
17 मई 288
- सहायता के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
- कोविड अस्पतालों के फोन नंबर
सामान्य अस्पताल झज्जर- हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393।
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - करीब 881
- शहर व कस्बे के कुछ बड़े मेडिकल स्टोरों के नंबर :
भारत मेडिकल स्टोर -8853100000, अमन मेडिकोज- 9812489990, शक्ति मेडिकल स्टोर- 9050690508
- आपात स्थिति में डॉक्टरी परामर्श कहां से ले सकते हैं ।
डॉ. सजीव हसीजा - 9416762808
- कुछ कॉलोनियों और सोसायटियों में कोरोना मरीज पाए जाने के बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत किससे और कैसे की जा सकती है?
- 01251-297193 व 297393।
- ऑक्सीज की आपूर्ति के लिए :
- ऑक्सिजन की नियमित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा 9017391105 को नोडल अधिकारी लगाया गया है। वहीं सहायक श्रम आयुक्त वीपी हुड्डा 9813071732 को कंट्रोल ऑफिसर मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है।
- कोविड हेल्पलाइन:
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सर्वे का कार्य शुरू करवा दिया गया है। अनेक गांवों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed