फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona apprehensive patients found in the district, send samples to Delhi

जिले में मिला कोरोना आशंकित मरीज, सैंपल भेजे दिल्ली

Fri, 06 Mar 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corona apprehensive patients found in the district, send samples to Delhi
Corona apprehensive patients found in the district, send samples to Delhi - फोटो : Jhjhar
जिले में कोरोना वायरस का आशंकित मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की हेल्पलाइन पर मरीज के बारे में सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांव में पहुंची और तुरंत प्रभाव से मरीज को एंबुलेंस की सहायता से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद विभाग की तरफ से उसकी पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। कोरोना वायरस की आशंकित मरीज को फिलहाल 48 घंटे के लिए अस्पताल में किया भर्ती गया है। इससे पहले दिल्ली प्रयोगशाला से सैंपल रिपोर्ट आ जाएगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे अस्पताल में ठीक होने तक भर्ती रखा जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे छुट्टी दे दी जाएगी। सरकार की तरफ से कोई भी मरीज विदेश यात्रा से लौट रहा है। उसकी सूचना प्रशासन को दी जा रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उस पर निगरानी रखता है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई खांसी और बुखार की शिकायत
कोरोना वायरस से आशंकित महिला जर्मनी से 20 फरवरी को आई थी। वह चरखी दादरी की रहने वाली है। जब वह जर्मनी से आई उस समय पूरी तरह से ठीक थी। बुधवार को खांसी और बुखार की शिकायत हुई तो इसकी सूचना विभाग की हेल्पलाइन पर दी गई। हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। महिला को विभाग की टीम ने तुरंत प्रभाव से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। महिला जर्मनी से आते ही झज्जर जिले के एक गांव में अपने मायके में रुकी हुई थी।
विज्ञापन

विदेश से आने वालों पर रखी जा रही नजर
विदेश से आने वाले लोगों पर सरकार के निर्देशानुसार 28 दिन तक विभाग की तरफ से निगरानी रखी जा रही है। झज्जर जिले में अब तक चार लोग विदेश से आए हैं। इन में से दो लोगों को 28 दिन से अधिक का समय हो चुका हैं और वे पूरी तरह से स्वस्थ है। विदेश यात्रा से लौटे चार लोगों में दो ठीक होने के बाद एक पर गुरुग्राम प्रशासन निगरानी रख रहा है। क्योंकि वह झज्जर जिले का है और फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। इसलिए विभाग के नोडल अधिकारी हर रोज इसकी रिपोर्ट गुरुग्राम प्रशासन से ले रहा है। जबकि जर्मनी से लौटने के कई दिन बाद महिला को कोरोना वायरस की आशंका के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से महिला को सावधानी बरतते हुई अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को कोरोना के घातक लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

डॉ. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्रभाव से प्रशासन को सूचित करें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशंकित मरीज पर नजर रखी जा रही है।
जितेंद्र कुमार, उपायुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed