फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 63 positive cases found

21 महिलाओं सहित 63 मिले नए कोरोना संक्रमित, 41 को कराया अस्पतालों में भर्ती

Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona, 63 positive cases found
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में 21 महिलाओं सहित 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि 43 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद भी 393 एक्टिव मरीज बाकी बचे हुए हैं। इनमें से 41 लोगों को विभिन्न अस्पतालों भर्ती कराया गया है। जबकि 352 लोगों को उनके घर पर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से केवल अन्य गंभीर बीमारी वाले लोगों को ही अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। बाकी को घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ेे में इजाफा होकर 6549 पहुंच गया है। इन लोगों में से अब तक 6052 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग की तरफ से सलाह जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंस की तो जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में रविवार की शाम तक 350225 लोगों के सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 342388 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 1060 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरंतर सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है। विभाग की टीमें सैंपलिंग के साथ-साथ कोरोना बचाव के लिए टीके भी लगा रही हैं।
विज्ञापन

लोग नहीं बरत रहे सावधानी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग पूरी तरह से गंभीर नहीं हैं। जिसके परिणाम स्वरूप हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है। अकेले स्वास्थ्य विभाग के करीब 1450 कर्मचारी व अधिकारी इस काम में जुटे हुए हैं। प्रशासन की तरफ से बार-बार लोगों को कोरोना बचाव के लिए नियमों का पालन करने के लिए सलाह जारी की जा रही है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मरीजों इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सोमवार को लगता हैं मेगा शिविर
जिले के अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत हर सोमवार को मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में फिलहाल तक 66 हजार से अधिक लोगों को कोरोना बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं।

वर्जन
विभाग की तरफ से कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर रूप से जारी किया हुआ है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए। जिससे अपने आप के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। बार-बार उन्हें आगाह किया जा रहा है कि विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमण के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए आम जन सहयोग करें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed