फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 25 positive cases found

जिला में 25 मिले कोरोना संक्रमित, सात विद्यार्थी व दो शिक्षक शामिल

Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona, 25 positive cases found
झज्जर। दो दिन से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन में 44 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 14 विद्यार्थी व चार शिक्षक कोरोना संक्रमित मिलना चिंता का विषय बन रहा है। वीरवार को 19 संक्रमितों में से सात विद्यार्थी व दो शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं शुक्रवार को को भी 25 मरीजों में से सात विद्यार्थी और दो शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 15 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। अब तक कोरोना संक्रमितों के आंकड़े को देखा जाए तो यह आंकड़ा शुक्रवार की शाम तक 6094 पहुंच चुका है। इनमें से 5903 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 89 एक्टिव चल रहे हैं। बार-बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहे।
विज्ञापन

- 733 की रिपोर्ट बाकी
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 342864 लोगों के सैंपल अब तक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 335926 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 733 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में रिकवरी रेट निरंतर घटता जा रहा है। शुक्रवार की शाम तक 96.87 प्रतिशत पहुंच गया था। विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एडवाईजरी भी जारी की जा रही है। वहीं टीकाकरण अभियान भी निरतंर रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य निरतंर रूप से जारी है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। निर्धारित अस्पतालों में जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed