फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Coordinate to prevent unwanted activities

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए समन्वय करें

Sun, 15 Sep 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Coordinate to prevent unwanted activities
-फोटो 57 : इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्
बहादुरगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर शनिवार को बहादुरगढ़ स्थित गोरैया पर्यटक कॉप्लेक्स में इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए मंथन हुआ। साउथ-वेस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट लक्ष्य सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले के दो विधानसभा क्षेत्र नामत: बहादुरगढ़ और बादली की सीमा दिल्ली राज्य से लगती है। इसलिए चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। सुरक्षा की दृष्टि से सीमाओं पर बनाए नाकों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दिल्ली नागरिक व पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव झज्जर प्रशासन की मदद करेगा। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां न हो, इसे लेकर बेहतर प्लानिंग व सामंजस्य के साथ कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सीमावर्ती चेक पोस्टों पर लगातार वाहनों की चेकिंग करने, चेक पोस्ट पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने, सीमावर्ती थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के आपसी समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में एडीसी सलोनी शर्मा, एडीएम वेस्ट विनय जिंदल, एडीएम नर्थ-वेस्ट सुधाकर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एसीपी बादली शुभम सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीटीसी (एक्साइज) अनिरुद्ध, डीटीसी (एसटी) आदित्येंद्र, एआरओ बादली अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed