{"_id":"6a3fe7643a4f60f3600453e7","slug":"conveyed-the-message-of-adhering-to-traffic-rules-and-staying-free-from-substance-abuse-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124926-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों की पालना और नशामुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों की पालना और नशामुक्ति का दिया संदेश
Sun, 28 Jun 2026 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 86 : शिवा ट्रक यूनियन में चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते निरीक्षक सतीश कुमार। स
बहादुरगढ़। सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को शिवा ट्रक यूनियन में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने किया। इसमें ट्रक चालक, वाहन मालिक, परिचालक और यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया।
निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक चालक का यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। तेज गति, लापरवाही, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की। सेमिनार में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए घातक है। इसकी लत युवाओं का भविष्य खराब कर देती है और कई बार उन्हें अपराध की ओर भी धकेल देती है।