{"_id":"5f849de28ebc3e9bf1364fe0","slug":"control-over-accused-of-seeking-ransom-by-becoming-fake-sub-inspector-bahadurgarh-news-rtk577998192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सब इंस्पेक्टर बनकर फिरौती मांगने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सब इंस्पेक्टर बनकर फिरौती मांगने का आरोपी काबू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की एक टीम ने बहादुरगढ़ में बादली रोड पर स्थित एक टूर ट्रैवेल्स ऑफिस वाले को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने उक्त युवक को धोखाधड़ी से पुलिस की वर्दी पहने हुए काबू किया है।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को पुलिस की वर्दी का नाजायज इस्तेमाल करके एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर आरोपी एक बाइक पर सवार होकर बादली रोड पर स्थित टूर ट्रैवेल्स ऑफिस के पास पहुंचा था। वहां वह ऑफिस के सामने खड़े उसके मालिक से देर तक दुकान खोलने के एवज में दस हजार रुपये मंथली मांगने लगा। इसके अलावा वहां खड़े अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट करने लगा। उपरोक्त मामले की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम ने आरोपी को मौका से काबू कर लिया। उपरोक्त वारदात के संबंध में की गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को शहर थाना बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने काबू किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ सेठी पुत्र अनिल निवासी भदानी हाल निवासी बराही रोड बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में उसने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपी पुलिस की वर्दी व स्टार और बैज दिल्ली से खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।