फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Container trailer overturns while trying to avoid passenger bus; driver critically injured.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सवारी बस को बचाने के प्रयास में कंटेनर ट्राला पलटा, चालक गंभीर

Sat, 13 Jun 2026 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
Container trailer overturns while trying to avoid passenger bus; driver critically injured.
फोटो-58: बहादुरगढ़ में सड़क के बीचोंबीच पलटा कंट्रेनर ट्राला। संवाद
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 मोड़ पर शुक्रवार को फुटवियर पार्क की ओर से आ रही एक बस को बचाने के प्रयास में कंटेनर ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि खलासी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बिहार के सहरसा जिले के गांव गोविंदपुरा निवासी रमन कुमार कंटेनर ट्राला में प्लास्टिक का सामान लोड करके पटौदी से बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 स्थित एक फैक्टरी के लिए आ रहे थे। वह दिल्ली-रोहतक रोड पर एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 के मोड़ पर पहुंचे और ट्राला सेक्टर की ओर मोड़ने लगे तभी सामने फुटवियर पार्क की दिशा से एक बस आती दिखाई दी।
विज्ञापन

रमन ने बताया कि बस को बचाने के प्रयास में उनका ट्राले पर नियंत्रण बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण भारी-भरकम ट्राला सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के समय ट्राले में उसके साथ उसके गांव का ही खलासी रूपेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला पलटने से चालक रमन कुमार के सिर में गंभीर चोट आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं खलासी रूपेश कुमार को कोई चोट नहीं आई। बाद में क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्राले को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

फोटो-58: बहादुरगढ़ में सड़क के बीचोंबीच पलटा कंट्रेनर ट्राला। संवाद

फोटो-58: बहादुरगढ़ में सड़क के बीचोंबीच पलटा कंट्रेनर ट्राला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed