फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Consumers kept circling, employees kept raising slogans.

उपभोक्ता लगाते रहे चक्कर, कर्मचारी लगाते रहे नारे

Wed, 19 Aug 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Consumers kept circling, employees kept raising slogans.
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
उपभोक्ता लगाते रहे चक्कर, कर्मचारी लगाते रहे नारे
विज्ञापन

झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल कार्यालय के सामने बिजली कर्मियों को धरना चल रहा था। अधिकांश कर्मचारियों की सीटें खाली थी। कार्यालय के बाहर कर्मचारी नारेबाजी कर रहे थे। जबकि लोग अपने कामकाज के लिए कार्यालय में कर्मचारियों से मिलने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे।
मंगलवार को जब विभाग की पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम वहां पहुंची तो इस प्रकार के हालात दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण के चलतेे लॉकडाउन के बाद कार्यालयों में काम करने का तरीका काफी हद तक बदला हुआ दिखाई दिया। निगम के कार्यालय में लोगों के आवेदन और शिकायत खिड़कियों को माध्यम से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं निगम के कार्यालय में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग रखी गई। इस दौरान देखने में आया कई उपभोक्ताओं को बिना काम हुए वापस लौटना पड़ा। जिसके चलते उपभोक्ताओं को अगले दिन और कुछ दिन बाद का समय दिया। कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों ने ऑनलाइन बिल की प्रतिक्रिया को बढ़ा दिया है, जिससे निगम के कार्यालय में न जाना पड़े। निगम के अधिकारियों ने लोगों को शिकायत के लिए निगम के कार्यालय में आने से मना कर दिया। जिसके चलते निगम की तरफ से 1912 नंबर में उपभोक्ता अपनी शिकायत बता सकते हैं। लॉकडाउन के समय में पक्के कर्मचारियों ने ही निगम के कार्यों को किया। ठेके पर कार्यरत कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान काम पर नहीं आ रहे थे, जिसके कारण थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3200 शिकायतों का निवारण दो घंटों में किया
बिजली निगम की ओर से 1912 नंबर जारी करने बाद 3502 शिकायतें आई हैं। इनमें से 3200 शिकायतों का निवारण दो घंटों के अंदर कर दिया। वहीं जो बाकी बची हुई शिकायतों का निवारण चार घंटे के अंदर कर दिया जाता है। नंबर जारी करने के बाद काफी संख्या में शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं का कार्यालय में आना कम हो गया है। वहीं जो उपभोक्ता विभाग में काम को खुद कराने के लिए आते हैं, उनके लिए खिड़की के माध्यम से आवेदन व शिकायत देने की प्रक्रिया शुरू की है।
70 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन भरने लगे बिल
जिला में 70 प्रतिशत उपभोक्ता बिजली बिल का ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भरने लगे है। जिसके चलते निगम के कार्यालय में केवल 5 हजार रूपये से कम रूपये का बिल नकदी के माध्यम से लिया जाएगा। 5 हजार रुपये से उपर का बिल उपभोक्तओं को ऑनलाइन माध्यम या चेक के माध्यम से भरना होगा। वहीं ऑनलाइन बिजली का बिल भरने में ग्रामीण क्षेत्रों में करीबन 40 प्रतिशत लोग रुचि दिखा रहे हैं।
उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया
निगम के कार्यालय में चालान भरने के लिए आया था। लेकिन जेई ने कहा कि आपकी चालान भरने की प्रक्रिया कल की जाएगी। जिसके कारण वापस घर जाना पड़ रहा है।
- यजविंद्रर किसान।
बिजली निगम के कार्यालय में चालान भरने केे लिए आया था। लेकिन जेई ने कहा की आज चालान की प्रक्रिया नहीं कि जा सकती है। जिसके चलते कल फिर दोबारा आना पडे़गा।
- जोतिंद्र।
शहर में दुकान है जोकि काफी समय से बंद है। उसके बिल से संबंधी शिकायत जमा कराने के निगम के कार्यालय में आया था। अभी अधिकारियों की बैठक चली हुई थोड़ी देर शिकायत जमा करवाएंगे।

- जोनी उपभोक्ता।
बिजली के बिल से संबंधी समस्या के लिए निगम के कार्यालय में आए हैं। अभी अधिकारियों की बैठक चली हुई। बैठक के बाद समाधान करने की बात कहीं है।
- प्रवीण उपभोक्ता।
मीटर से संबंधी समस्या थी। उसके लिए निगम में आवेदन जमा कराने के लिए आया हूं। आवेदन जमा कर लिया गया है।
- रामफूल उपभोक्ता।
लॉकडाउन के बाद निगम के कामकाज में काफी बदलाव किए गए हैं। उपभोक्तओं की शिकायत के लिए भी नंबर जारी कर दिया गया है। अगस्त महीने में 3502 शिकायतें आई है। जिनका दो और चार घंटे के समय के अंतराल में निपटारा कर गया है। वहीं ऑनलाइन बिजली को बिल भरने केे भी कई सुविधा की गई है। आज कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
- संदीप जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed