फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of flyover to connect Katra Highway

Jhajjar-Bahadurgarh News: कटरा हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण

Thu, 27 Jun 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of flyover to connect Katra Highway
-फोटो 64 : पुलिस विभाग की ओर से बनाया गया रूट मैप।
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर निलौठी गांव के पास जम्मू-कटरा हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही इसे तैयार किया जाएगा। इसके बाद यहां से वाहनों का आवागमन सुचारु होगा। फिलहाल निर्माण को देखते हुए पुलिस ने रूट मैप की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल कुंडली से आने वाले वाहनों को सर्विस लेन से जोड़ दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

केएमपी से जम्मू-कटरा हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चला हुआ है। यहां यातायात बाधित न हो, इसके लिए केएमपी थाना प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार ने कुंडली से आने वाले वाहनों को सर्विस लाइन से जोड़ दिया है। इस संबंध में रूट मैप बनाया गया है।
विज्ञापन

अगर फिर किसी वाहन चालक को कोई दिक्कत आती है तो वह केएमपी थाना प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार से उनके मोबाइल नंबर 9813086678 पर संपर्क कर सकता है। जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। फिलहाल निलौठी गांव के पास से जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में काम होगा पूरा : फ्लाईओवर बनने के बाद पलवल और कुंडली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को जम्मू-कटरा हाईवे पर जाने में आसानी होगी।
इस कार्य को पूरा करने में लगभग छह महीने का समय लगेगा। फिलहाल वाहन चालकों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए सर्विस लेन शुरू कर दी गई है। काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed