{"_id":"69ade035f9cc5fa73b0c3061","slug":"construction-of-five-streets-begins-in-ladrawan-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121716-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लडरावण में पांच गलियों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लडरावण में पांच गलियों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
-फोटो 52 : लडरावण गांव में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद अन्
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। आदर्श ग्राम योजना (वैंगी) के अंतर्गत 5 नई गलियों के निर्माण कार्य शुरू हुआ है। विधायक ने मौके पर ठेकेदार को गलियों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और टेंडर में तय सभी मानकों के अनुसार कार्य करने के लिए कहा।
विधायक राजेश जून ने बताया कि पिछले तीन विधानसभा सत्रों के दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ हल्के से जुड़ी 42 मांगें विधानसभा में उठाई थी, जिनमें से 29 मांगों को सरकार द्वारा मंजूरी मिल चुकी है और कई पर काम भी शुरू हो चुका है जबकि शेष मांगें भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है। हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र में भी बहादुरगढ़ क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से जुड़ी 17 नई मांगें रखी गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है और जल्द ही इन पर कार्य शुरू किया जाएगा। बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आईसीयू कैथ लैब और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा किसानों के लिए नहरों की सफाई कराकर सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने जोहड़ों की सफाई करने, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी सरकार के समक्ष रखी गई हैं। जून ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और सहयोग से बहादुरगढ़ हल्का पिछले डेढ़ वर्ष में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ है। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --