{"_id":"657b3fb54034e181580d48d8","slug":"construction-demolished-in-illegal-colony-in-kanonda-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4241-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा में अवैध काॅलोनी में निर्माण ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा में अवैध काॅलोनी में निर्माण ध्वस्त किया
Thu, 14 Dec 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 69 : कानोंदा गांव में अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव कानोंदा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। यहां निर्माण, डीपीसी, बाउंड्री वॉल और रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। पुलिस की मौजूदगी के कार्रवाई होने के कारण किसी तरह का विरोध नहीं हो सका।
गांव कानोंदा में अवैध प्लाटिंग करने की सूचना विभाग को सूचना मिली थी। इसके बाद नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई। प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर वीरवार को विभाग की टीम ने गांव कानोंदा में दस्तक दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। यहां पांच एकड़ में फैली कॉलोनी में चार मकानों और छह डीपीसी को ध्वस्त किया गया। वहीं बाउंड्री वॉल और रोड नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सहित जिला नगर योजना कार विभाग के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कार्रवाई में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। बहादुरगढ़ इलाके में पिछले कुछ समय से डीटीपी की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद भी अवैध प्लाटिंग का सिलसिला जारी है।