फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congressmen celebrated the victory, colors flew on the road

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न, रोड पर उड़ा रंग-गुलाल

Wed, 05 Jun 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the victory, colors flew on the road
चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जीतने पर डांस करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
झज्जर। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की तीन लाख से अधिक मतों की जीत के साथ ही कांग्रेस समर्थकों का जीत का जश्न शुरू हो गया। पूरे शहर में डीजे की धुन की डांस और रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। टीम दीपेंद्र के सदस्यों के अलावा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ रोड से लेकर शहर में डीजे की थाप पर डांस किया और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

टीम दीपेंद्र के सदस्य लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात एक किए हुए थे और चुनाव खत्म के बाद लगभग 9 दिन तक राजकीय नेहरू कॉलेज में रखी ईवीएम मशीनों का भी दिन-रात बाहर रहकर पहरा देने का काम किया था। दो दिन पहले खुद दीपेंद्र हुड्डा ने मतगणना केंद्र पहुंचकर टीम दीपेंद्र के सदस्यों की पीठ थपथपाने का काम किया था। इससे टीम दीपेंद्र के सदस्य काफी उत्साहित थे। आज जैसे ही परिणाम आया तो टीम दीपेंद्र के सदस्यों ने सड़कों पर खूब रंग-गुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। युवा कांग्रेस झज्जर के अध्यक्ष राम अवतार गहलावत दीपक ने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। सांसद ने रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की है। इस अवसर पर पंकज जाखड़, संजय यादव, सुनील जाखड़, जेपी कादयान, नवीन तक्षक, सुभाष रोहिल्ला, प्रदीप हुड्डा, संजय दहिया, संजीत कबलाना, अंकुश दूहन, राजेश, मनोज कुमार, अर्पित जैन, अमन मलिक आशीष गुलिया, अमन राज्यान, राहुल शर्मा, सुदेश कौशिक, कुलदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed