{"_id":"613132128ebc3e7a157eacc7","slug":"congress-workers-going-to-hand-over-the-memorandum-were-stopped-only-when-the-police-stopped-them-jhjhar-news-rtk622798063","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो हुई नोकझोंक
विज्ञापन
बैरिकेड के बारे में डीसी को अपनी बात से अवगत कराते तीनों विधायक। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज, कृषि कानून रद्द करने, महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता बेरी के विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक डॉ. कुलदीप वत्स के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने अवरोधक लगा कर उन्हें रोक दिया। करीब 15 मिनट तक पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक होती रही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही अवरोधक लगाने के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया हुआ था।
जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपने निकले तो पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें वहीं पर रोक दिया। इससे तीनों विधायक व कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसी दौरान कांग्रेसियों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि जिस तरह से करनाल में किसानों पर लाठियां बरसवाने को लेकर वहां के तत्कालीन एसडीएम की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, ठीक उसी तरह झज्जर जिला प्रशासन भी अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रहा है।
उनका कहना था कि कांग्रेस की ओर से पहले ही उपायुक्त को समयबद्ध ज्ञापन देने के लिए सूचित कर रखा था, लेकिन उसके बावजूद अवरोधक लगवाकर उन्हें बीच रास्ते रोका जाना एक तरह से लोकतंत्र का गला घोटने के समान है। कांग्रेसियों ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय अनुसार उपायुक्त को मौके पर बुलाए जाने की चेतावनी दी। थोड़ी ही देर में उपायुक्त मौके पर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन पूर्व स्पीकर डॉ. कादयान, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल व विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने पहले अवरोधक हटाए जाने की बात उपायुक्त को कही। मामले की गंभीरता को भांपकर उपायुक्त ने अवरोधक हटवाए। बाद में लघु सचिवालय में जाकर कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जनविरोधी साबित हुई भाजपा
विधायक गीता भुक्कल ने आरोप लगाया कि किसानों पर लाठीचार्ज, कृषि कानून व महंगाई के मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा जनविरोधी साबित हुई है और उसे हर हाल में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने अजय चौटाला के उस बयान की सड़कों पर आंदोलन में किसान शामिल नहीं हैं, के बयान पर कहा कि सच्चाई यह है कि किसान नेता चौ. देवीलाल के वंशज होने का दम भरने वाले अजय चौटाला का परिवार अब किसानों पर लाठियां बरसवा रहा है।
ये रहे मौजूद
पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, ईश्वर वत्स, विकास अहलावत, एडवोकेट बिजेंद्र रंगा, कृष्ण कादयान, विरेंद्र दरोगा, सुभाष गुज्जर आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।