फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress ready to make every sacrifice for farmers: Deshwal

कांग्रेस किसानों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार : देशवाल

Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress ready to make every sacrifice for farmers: Deshwal
दुल्हेड़ा में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक देशवाल की अगुआई में कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देशवाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश-प्रदेश की किसानी पहले ही नाजुक दौर से गुजर रही है। कांग्रेस किसानों के साथ है और हर कुर्बानी के लिए तैयार है।
विज्ञापन

देशवाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार देश की समूची खेती व्यवस्था को चंद चहेतों को सौंपना चाहती है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि किसानों के हितों की रक्षा करने का दम भरने वाली जजपा ने भी अध्यादेश पर सहमति दी है। जजपा ने उप मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए हरियाणा के किसानों के हित गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अध्यादेश किसान के हित में होते तो केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर इस्तीफा नहीं देती। भाजपा सरकार किसानों को बरगला रही है लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के दिशा निर्देशों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता 21 सितंबर को प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर एकजुट होकर विरोध जताएंगे। इस मौके पर जयकिशन देशवाल, हवा सिंह, जयप्रकाश, पाले पाराशर, देवेंद्र दलाल छारा, जगबीर, चांद कबलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed