फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress did silent satyagraha on Hathras case

हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस का किया मौन सत्याग्रह

Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress did silent satyagraha on Hathras case
धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। हाथरस मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने लघु सचिवालय में मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया। पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादयान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। उन्होंने हाथरस मामले की निंदा करते हुए मौन होकर धरना दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में पट्टियां लिए हुए थे। जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था कि कितनी हैरत की बात है कि यूपी में बलात्कारी भाजपा विधायक सेंगर से तो जेल में जाकर साक्षी महाराज मिल सकते हैं। लेकिन हाथरस के जघन्य कांड के पीड़ितों से विपक्ष नहीं मिल सकता। यदि विपक्ष मिलने का प्रयास करता है तो पुलिस की लाठियों से पिटाई कराई जाती है। बाद में मीडिया के रूबरू हुए पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादयान ने हाथरस कांड की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आज भी पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है। डॉ. कादयान ने हाथरस कांड में शासन व प्रशासन दोनों को ही संदेह के कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed