{"_id":"65d3af8e749cc5545f0face6","slug":"congratulations-to-naresh-kaushik-on-being-made-the-election-coordinator-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105631-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नरेश कौशिक को चुनाव का संयोजक बनाए जाने पर बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नरेश कौशिक को चुनाव का संयोजक बनाए जाने पर बधाई
Tue, 20 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक को भाजपा संगठन की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए रोहतक लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी।भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक नरेश कौशिक को भाजपा संगठन व शीर्ष नेतृत्व ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाने से पार्टी को फायदा होगा। विभिन्न दलों के लोग आए दिन भाजपा की नीतियों में आस्था जताकर शामिल हो रहे हैं। भाजपा का संंगठन और अधिक मजबूत हो रहा है, क्योंकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के देश-प्रदेश का विकास करवा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है। मोदी की गारंटी पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर लोस चुनाव में कमल खिलेगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन