फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Complaints received within 15 minutes, none resolved

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 मिनट में आई शिकायतें, समाधान किसी का नहीं हुआ

Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Complaints received within 15 minutes, none resolved
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान ​शिविर में लोगों की ​शिकायत सुनते जिला नगर आयुक्त व चेयरमै
झज्जर। नई प्रॉपर्टी आईडी, विकास शुल्क को लेकर लोगों की काफी शिकायतें हैं। विपक्षी दलों ने चुनाव में भी इसे बड़ा मुद्दा बनाया लिहाजा सरकार ने सत्ता संभालते ही जनपद के अफसरों को सुबह नौ से 11 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का फरमान सुनाया। मंगलवार को इसकी शुरूआत हुई। नगर परिषद कार्यालय में सुबह नौ बजे ही नगर आयुक्त और चेयरमैन पहुंच गए लेकिन 10.45 बजे तक कोई शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद 15 मिनट में चार शिकायतें आईं लेकिन समाधान किसी का नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिविर में आखिरी 15 मिनट में इसमें कुल 4 शिकायतें आई। एक शिकायत पार्षद जयपाल ने रखी जबकि तीन अन्य शिकायतें विकास शुल्क से संबंधित रखी गई। अधिकतर शिकायत नई प्रॉपर्टी आईडी, विकास शुल्क को लेकर थी, जिनका समाधान करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। कैंप की शुरुआत के एक घंटे 45 मिनट कोई फरियादी नहीं आने के कारण चेयरमैन और जिला नगर आयुक्त खाली बैठे रहे और नगर परिषद के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान इस मौके पर डीएमसी परवेश कादियान, चेयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केके यादव, एक्सईएन मंजीत दहिया, एमई मनदीप समेत नगर परिषद अधिकारी मौजूद रहे। जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने कहा कि मौके पर ही समाधान का हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिनका समाधान नहीं हो सकता, उनका एक-दो दिन में समाधान कर दिया जाएगा। आज पहला दिन था, इसलिए कुल चार शिकायत आई हैं। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि पहले दिन चार शिकायतें आई हैं, जिनका समाधान कराया जाएगा लोगों को जागरुक करने के लिए हर में पोस्टर, बैनर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

62 शिकायतें लंबित
समाधान दिवस संबंधी अब तक की कुल 62 ऑब्जेक्शन लंबित हैं, जिनका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सुबह 9 से 11 बजे तक नगर परिषद कांफ्रेंस हाल में बैठकर शिकायत सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान बोली -हमें जानकारी नहीं दी
नगर परिषद की उपप्रधान अंशुल प्रवीण गर्ग ने कहा कि आज से शुरू किए समाधान शिविर के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं दी गई। अधिकतर पार्षदों को भी इसके बारे में सूचना नहीं है। यदि कोई सूचना दी जाती तो अवश्य ही लोग अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पहुंचते। इसलिए इसकी विधिवत सूचना दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed