फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Complaints of higher income in family IDs received at the Samadhan Camp

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में आई फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Complaints of higher income in family IDs received at the Samadhan Camp
फोटो 53 : शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम नसीब कुमार और चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति - फोटो : संगठन
बहादुरगढ़। लघु सचिवालय में समाधान शिविर में एसडीएम नसीब कुमार और चेयरपर्सन सरोज राठी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और समाधान का आशसन दिया। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। शिविर में फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने की शिकायतें आईं।
विज्ञापन


लाइनपार स्थित फोर्टेशिया कॉलोनी के लोगों ने शिविर में पानी और सीवर की समस्या चेयरपर्सन सरोज राठी के सामने रखीं। चेयरपर्सन और एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से तुरंत संपर्क किया और उन्हें कॉलोनी की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंची। इनमें सबसे अधिक शिकायतें फेमिली आईडी में आय (इनकम) अधिक दर्ज होने से जुड़ी रहीं। महिलाओं ने बताया कि गलत इनकम दर्ज होने के कारण वे सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन राठी ने महिलाओं की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से कहा कि फेमिली आईडी में दर्ज वास्तविक आय की जांच कर सुधार किया जाए ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए। शिविर में एसडीएम नसीब कुमार समेत नगर परिषद और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed