फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Compartment students are also applying, incomplete documents pose a challenge.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कम्पार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी कर रहे आवेदन, अधूरे दस्तावेज बने चुनौती

Fri, 05 Jun 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Compartment students are also applying, incomplete documents pose a challenge.
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी भी फॉर्म भर रहे हैं जिनका 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आया है जबकि दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में पास होना जरूरी है। इनमें कुछ विद्यार्थियों के नाम और जन्मतिथि भी मैट्रिक कक्षा के प्रमाण पत्र से मेल नहीं खाते।
विज्ञापन

बताया कि ऐसे में दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में अड़चनें आ रही हैं। कई विद्यार्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अधूरे या गलत ढंग से अपलोड किए हैं और अपलोड की गई फाइलों में वांछित प्रमाण पत्र नहीं मिलते।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से बार-बार अपील की गई है कि वे फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें। सभी दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें और शैक्षणिक रिकॉर्ड के अनुसार ही जानकारी भरें इसके बावजूद गलतियां सामने आ रही हैं। गलत या अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जा रहा और कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को पास होने तक योग्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी फॉर्म भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही ढंग से अपलोड करे ताकि कोई समस्या उत्पन्न न हो। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। यदि कोई ऑब्जेक्शन होता है तो एसएमएस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी जाती है।
आवेदक को ऑब्जेक्शन दूर करके ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करना पड़ता है।


नेहरू कॉलेज में अब तक 1218 आवेदन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए वीरवार शाम तक 1218 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 531, बीसीए की 80 सीटों के लिए 204, बीबीए की 80 सीटों के लिए 117, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 118, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 91, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 109 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 48 आवेदन किए गए हैं।


मेरिट से होंगे दाखिले

दाखिला मेरिट के आधार पर होगा और 12वीं के बेस्ट फाइव सब्जेक्ट्स के अंक और निर्धारित वेटेज को जोड़कर आरक्षण नीति के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। वेटेज के लिए मुख्यत: 12वीं कक्षा का एनएसएस मेरिट प्रमाण पत्र, एनसीसी का ''बी'' प्रमाण पत्र, राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त भारत स्काउट एवं गाइड प्रमाण पत्र, राज्य या राष्ट्रीय खेल सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र से 12वीं पास होना इत्यादि का लाभ दिया जाएगा।



ऑनलाइन जमा होगी फीस

एडमिशन पोर्टल पर ‘नो योर रिजल्ट’ टैब से पता लग जाएगा कि दाखिला किस कॉलेज के किस कोर्स में हुआ है। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा वे फीस जमा कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों की फीस ऑनलाइन जमा होगी जबकि प्राइवेट कॉलेजों की फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जमा की जा सकती है। फीस भरने के बाद एडमिशन पोर्टल से रसीद डाउनलोड करें। दाखिला शुरू में अस्थाई होगा और कॉलेज में सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। कोई कमी मिलने पर कॉलेज दाखिले को रद्द कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed