फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Company making fake shoes of famous brand caught

Jhajjar-Bahadurgarh News: नामी ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली कंपनी पकड़ी

Fri, 29 Sep 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Company making fake shoes of famous brand caught
फैक्टरी मालिक के खिलाफ कॉपी राइट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में नामी कंपनियों के नकली जूते बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। छापा के दौरान फैक्टरी से नाइक, एडिडास और रिबॉक जैसे ब्रांड के 840 जोड़ी जूते, 7580 अपर (सोल के ऊपर लगने वाला सामान) बरामद हुए हैं। सेक्टर 6 की पुलिस ने कार्रवाई के बाद फैक्टरी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-17 स्थित सिया इंटरनेशनल कंपनी में जूते बनाए जाते हैं। नाइक, एडिडास, रिबॉक आदि ब्रांड की कॉपी राइट सुरक्षा के लिए काम करने वाली कंपनी को सूचना मिली थी कि सिया इंटरनेशनल में उनके ब्रांड के नकली जूते बनाए जाते हैं। कंपनी के अधिकारी नरेंद्र व सुरेंद्र ने पड़ताल की तो जानकारी सही मिली। इसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने छापा मारा तो फैक्टरी से भारी मात्रा में नामी ब्रांड के तैयार जूते और कच्चा माल मिला। फैक्टरी से नाइक के 528 जोड़ी जूते, 5520 अपर, एडिडास के 168 जोड़ी जूते, 1180 अपर और रिबॉक के 144 जोड़ी जूते और 880 अपर बरामद हुए। कंपनी के अधिकारी नरेंद्र की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक वरुण गुप्ता के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed