फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Common people troubled by strike, government remains ignorant: Yadav

हड़ताल से आमजन परेशान, सरकार बनी अंजान : यादव

Tue, 06 Feb 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Common people troubled by strike, government remains ignorant: Yadav
झज्जर। जिला सचिवालय के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में सोमवार को 34वें दिन भी जारी रहा। संगठन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल से आम जनता परेशान हो रही है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है और अंजान बनी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान मनीष यादव व किसान नेता चिंटू छारा कहा कि बीजेपी के राज में हरियाणा प्रदेश के सभी कर्मचारी वर्ग दुखी हैं। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो खुश हो। सरकार आमजन की तरफ ध्यान दिए बिना कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है जबकि सरकार में बैठे जो प्रतिनिधि हैं वह आमजन के द्वारा चुने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की भावनाओं को नजर अंदाज करना न्याय संगत बात नहीं है। कर्मचारी वर्ग भी आमजन का हिस्सा है।
विज्ञापन

एक महीना बीतने उपरांत भी सरकार राजस्व पटवारियों की मांगों को नहीं मांग रही। इस बात के लिए सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है बल्कि धरने पर बैठे पटवारी अपने आपको शर्मसार महसूस कर रहे हैं कि वह समाज में आमजन का कार्य धरातल पर करते हैं। हमेशा आमजन के बीच रहते हैं। धरने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए पटवारी वर्ग शुरू से ही खेद प्रकट कर रहा है लेकिन सरकार की और से एक महीना उपरांत भी आज तक एक शब्द भी नहीं कहा गया। न ही उनके समाधान के लिए कोई अन्य विकल्प चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ सांकेतिक धरना को लगातार 7 फरवरी तक जारी रखने की घोषणा की गई तथा लगातार आमजन से सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी नेता सदर कानूनगो सुभाष, नायब सदर कानूनगो रणबीर सिंह, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, जिला उपप्रधान राजबीर गुलिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नरेंद्र कानूनगो, जसबीर कानूनगो, रविन्द्र, कृष्ण कानूनगो, रमेश पटवारी, मनीष पटवारी, बबीता पटवारी, योगेश कुमार पटवारी, पूनम पटवारी, सुरेश पटवारी, पुष्पा पटवारी, राजपाल पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed