{"_id":"66b424370cb1d2fc9e01f4a6","slug":"common-people-are-getting-benefit-from-the-governments-decisions-rajpal-jangra-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112624-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के फैसलों से आम जन को मिल रहा फायदा : राजपाल जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के फैसलों से आम जन को मिल रहा फायदा : राजपाल जांगड़ा
Thu, 08 Aug 2024 07:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए काफी फैसले लिए हैं, जिससे आम जनता को लाभ मिला है। अब सरकार ने आबियाना माफ कर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
वह बुधवार को सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में सैकड़ों को टीजीटी की नौकरी दी, जिसमें झज्जर जिले के भी 25 से 30 शिक्षक शामिल है। जल्द ही एचकेआरएन की सूची लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब किसानों की सभी फसल एमएसपी पर खरीद करेगी।सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की काफी मांग पूरी कर दी है और एक-दो मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को बनाने का काम किया जा रहा है। सीएम नायब सैनी ने झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग के निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। बाकी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरकार ने सरपंचों को 20 लाख रुपये तक के काम कराने की अनुमति दे दी है।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, जिला महामंत्री रामफल सैनी, जिला महामंत्री रत्न सागर, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया, केशव सिंगल, सुनीता चौहान, आकेश नेहरा, सतबीर सिंह, मन्नू शर्मा, डीपी कौशिक, दिनेश गोयल मौजूद रहे।