{"_id":"643efa156951ebe479054f27","slug":"come-forward-to-keep-the-martyrs-memorials-clean-dhankhar-jhjhar-news-c-17-1-127188-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारकों को साफ रखने को आगे आएं : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारकों को साफ रखने को आगे आएं : धनखड़
Wed, 19 Apr 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव भंभेवा में शहीद सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
धनखड़ ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि अपना क्षेत्र वीरों की भूमि से जाना और पहचाना जाता है। यह कहते हुए हमें गौरव की अनुभूति होती है कि हर गांव में शहीद स्मारक हैं और उन्होंने पंचायती मंत्री रहते हुए गांवों में वीरों की शहादत को अमर बनाने के लिए ग्राम गौरव पट्ट बनवाए । वीरों को मान-सम्मान देने के लिए शहीद स्मारकों व ग्राम गौरव पट्टों के आस-पास का एरिया साफ सुथरा होना चाहिए।
धनखड़ ने कहा कि हर बलिदानी और अमर शहीद की गौरव गाथा का मान-सम्मान होना चाहिए। समाज में चर्चा होती रहनी चाहिए, ताकि हमारी युवा पीढ़ी को अपने वीर बलिदानियों की गौरव गाथाओं से प्रेरणा मिलती रहे। वीरता हमारे रगों में रही है और आने वाली पीढ़ी के रगों में भी रहनी चाहिए। इस अवसर पर शहीद के परिजन, रिश्तेदार जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन कप्प्तान बिरधाना, चेयरमैन नीलम अहलावत सहित अनेक पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।