फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   College students' passes are not being accepted on private buses; students made a video and made it viral.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी बसों में कॉलेज के छात्रों के पास नहीं किए जा रहे मान्य, विद्यार्थियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
College students' passes are not being accepted on private buses; students made a video and made it viral.
02jjrp18- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। जिले में कॉलेज जाने वाले छात्रों के निजी बस संचालकों की तरफ से बस पास मान्य नहीं किए जा रहे हैं। इसको लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों व निजी बस परिचालक के बीच बहस भी हुई, लेकिन बस पास को मान्य नहीं किया गया। इसके अलावा निजी बस चालक पैसे देने पर टिकट भी नहीं दे रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश में सभी रोडवेज व निजी बसों में कॉलेज जाने वाले छात्रों के बस पास मान्य किए गए हैं ताकि कॉलेज जाने व आने में किसी भी विद्यार्थी को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। जबकि झज्जर में कई निजी बस संचालकों की तरफ से मनमानी की जा रही है। वे बसों में कॉलेज के बस पास को मान्य नहीं कर रहे हैं। इसके चलते काॅलेज में जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी निजी परिचालक ने विद्यार्थियों के बस पास मान्य करने की बजाय किराया देने की बात कही। इसके बाद विद्यार्थी ने बस परिचालक से टिकट मांगी तो उसने कहा कि उसके पास टिकट नहीं है और बस पास वाले विद्यार्थियों को बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद हिमांशु, जितेश, विकास व दिवेश ने जिला उपायुक्त को लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed