फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Collector rate...no objection in four tehsils, land will become expensive from January 1

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलेक्टर रेट...चार तहसीलों में कोई आपत्ति नहीं, एक जनवरी से महंगी होगी जमीन

Sat, 23 Dec 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Collector rate...no objection in four tehsils, land will become expensive from January 1
झज्जर। नए साल में लागू किए जाने वाले कलेक्टर रेटों में बहादुरगढ़ व बादली को छोड़कर फिलहाल किसी अन्य तहसील के प्रस्तावित रेटों में परिवर्तन नहीं होगा। बहादुरगढ़ और बादली के प्रस्तावित कलेक्टर रेटों के लिए ही आपत्तियां और दावे लोगों की तरफ से जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा झज्जर, बेरी, साल्हावास और मातनहेल तहसीलों के लिए कोई भी दावा या आपत्तियां नहीं आई है। जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में बहादुरगढ़ के लिए 10, बादली के लिए दो आवेदन आपत्तियों के आए हैं। अब इन दोनों और आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। यदि सुनवाई के दौरान रखे गए पक्ष सही मिलते हैं तो उसके बाद ही बदलाव किए जाएंगे अन्यथा प्रस्तावित कलेक्टर रेट ही नए साल में लागू हो सकते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से दिसंबर के प्रथम सप्ताह में नए साल 2024 के लिए कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए थे और इनके लिए दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए 7 से 22 दिसंबर तक का समय दिया गया था। 22 दिसंबर की शाम पांच बजे तक केवल 12 आवेदन ही जिला राजस्व कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


बहादुरगढ़, बादली बन रहा औद्योगिक क्षेत्र
बहादुरगढ़ पूरी तरह से औद्योगिक क्षेत्र बन चुका है। अब बादली भी औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। यहां रिलायंस सहित कई बड़ी कंपनियों ने जमीन ले रखी है। ऐसे में आने वाले समय में यह क्षेत्र बडे़ औद्योगिक क्षेत्र बनकर उभरेंगे। इसलिए इन क्षेत्र के ही लोगों ने दावे और आपत्तियां जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहादुरगढ़ व बादली तहसील के कलेक्टर रेट के लिए 12 आपत्तियां आई हैं। बाकी तहसील की आपत्तियां व दावे नहीं आए हैं। इन आपत्ति व दावों पर सुनवाई की जाएगी और उसके बाद फाइनल रेट जारी कर दिए जाएंगे।
प्रमोद चहल, जिला राजस्व अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed