फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Collector rate increased by 40% in 6 villages

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 गांव में 40% तक बढ़े कलेक्टर रेट

Fri, 06 Dec 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Collector rate increased by 40% in 6 villages
एक दिसंबर से लागू हुए कलेक्टर रेट के बाद अब शहरी क्षेत्र के साथ साथ मातनहेल और साल्हावास के ग्रामीण क्षेत्र में भी जमीन लेना अब और भी महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए हैं, लेकिन रेट अपलोड न होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। इस कारण लोगों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को तकनीकी कारणों के चलते कलेक्टर रेट ऑनलाइन नहीं हो पाए थे। साल्हावास क्षेत्र के गांव धनिरवास, ढाणा, धनिया, निवादा, कोंद्रावाली, निलाहेडी में सबसे अधिक 40 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़े हैं। साल्हावास, लडायन, जमालपुर, भुरावास, बिठला, झांसवा में 30 प्रतिशत व अंबोली, हुमायूपुर, बिरड, मुंडाहेडा में 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़े हैं। वहीं दूसरी तरफ मातनहेल तहसील में बीड छुछकवास में सबसे अधिक 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़े हैं। खानपुर खुर्द, मातनहेल, सासरौली, नौगांव, बहू, झाडली में 15 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़े हैं। ईस्लामगढ़ 11 53 गोरिया में 11.11, मारोत में 10.71, रूडियावास 10.52 जबकि कालियावास, खाचरौली, मानकावास, अकेहडी मदनपुर,ब यलपुर में 10 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed